
भुवनेश्वर, 19 मई . बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष और Odisha विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन Patnaयक ने Tuesday को ब्रह्मपुर में युवक और उसके महिला मित्र पर सरेआम हुए बेरहम हमले के बाद राज्य Government को कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर घेरा.
Patnaयक ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि Odisha में अराजकता का एक भयानक दौर देखने को मिल रहा है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा का शासन होने के बजाय ऐसा लगता है कि यहां ‘गुंडा राज’ चल रहा है.
Patnaयक ने ब्रह्मपुर में युवक और युवती पर हुए बेरहम हमले को, जिसमें कथित तौर पर उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था, पूरी तरह से अमानवीय करार दिया.
उन्होंने कहा कि इस हमले से पूरे Odisha के लोग दहशत में हैं और बेहद परेशान हैं.
उन्होंने राज्य Government पर तंज कसते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि भाजपा Government ने Odisha को अपराधियों के हवाले कर दिया है. अपराधी बिना किसी डर के बेखौफ होकर बर्बरतापूर्ण वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. Police प्रशासन कहां है? कानून का राज कहां है? Government जश्न और उत्सवों में डूबी रहकर आम लोगों की सुरक्षा को और कितना खतरे में डालेगी?
बीजेडी प्रमुख ने यह सवाल भी उठाया कि Government की निष्क्रियता के कारण Odisha को और कितनी शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी. उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य Government से विभिन्न जघन्य अपराधों में शामिल अपराधियों को संरक्षण देना बंद करने की मांग की.
Patnaयक ने कहा कि कोई भी Government सिर्फ खोखले दावों के सहारे नहीं चल सकती, लोगों को सुरक्षा चाहिए. बिगड़ती कानून व्यवस्था और बेकाबू ‘गुंडा राज’ के कारण पूरे देश में Odisha की बदनामी हो रही है. Government को अपराधियों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
Monday शाम को ब्रह्मपुर के गिरि रोड स्थित एक भोजनालय के पास उमेश रथ नामक युवक अपनी महिला मित्र के साथ खड़ा था. तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने युवक पर हमला कर दिया. जब उसकी महिला मित्र ने उमेश को बचाने की कोशिश की तो उसे भी चोटें आईं. घटना का वीडियो जल्द ही social media पर वायरल हो गया, जिसके बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर हर तरफ से गहरी चिंता जताई जाने लगी.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content