बर्थडे स्पेशल : शिल्पा-मलाइका नहीं, इंडस्ट्री में इस अभिनेत्री ने सेट किया फिटनेस ट्रेंड, 64 की उम्र में भी काफी फिट

Mumbai , 12 अगस्त . जब भी Bollywood में सबसे फिट एक्ट्रेस की बात होती है, लोगों के जेहन में सबसे पहले शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा जैसी अभिनेत्रियों के नाम आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इन दोनों से वर्षों पहले एक ऐसी Actress ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, जो आज भी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. उस Actress का नाम अनीता राज है.

हिंदी सिनेमा की 1980 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक अनीता राज Bollywood की एक ऐसी Actress रही हैं, जो अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ फिटनेस के लिए जानी जाती हैं.

अनीता राज का जन्म 13 अगस्त 1962 को Mumbai में एक प्रसिद्ध Bollywood Actor के घर में हुआ था. उनके पिता का नाम जगदीश राज है.

अनीता ने Bollywood में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 1982 में आई फिल्म ‘प्रेम गीत’ से की थी. अपनी डेब्यू फिल्म में शानदार अभिनय से पर्दे पर छाने वाली Actress इसके बाद धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ कई फिल्मों में नजर आईं, जिसमें ‘जरा सी जिंदगी’, ‘नौकर बीवी का’, ‘गुलामी’, ‘मजलूम’, ‘मास्टरजी’ जैसे नाम शामिल हैं.

Actress की ‘इंसानियत के दुश्मन’ और ‘जलजला’ जैसी अन्य फिल्मों ने भी खूब तारीफें बटोरी. स्क्रीन पर लोगों को धर्मेंद्र और अनीता की जोड़ी काफी पसंद आती थी. इस दौरान दोनों के रिलेशनशिप की भी खबरें काफी सुर्खियों में रहीं. हालांकि, इस बात पर तब विराम लग गया, जब एक्ट्रेस ने वर्ष 1986 में फिल्म निर्देशक सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली.

फिल्मों के अलावा, Actress ने टीवी धारावाहिकों में भी कई दमदार भूमिकाएं निभाईं, जिनमें ‘छोटी सरदारनी’ और ‘एक था राजा एक थी रानी’ सबसे प्रमुख और लोकप्रिय हैं. आज भी Actress अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. वह अक्सर अपनी फिटनेस वीडियो को लेकर social media पर चर्चाओं में बनी रहती हैं.

डीके/एबीएम