
New Delhi, 17 अगस्त . त्रिपुरा के पूर्व Chief Minister और वर्तमान Lok Sabha सांसद बिप्लब कुमार देब सहित पूर्वोत्तर India के तीन भाजपा नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं. इसकी घोषणा Monday को की गई.
बिप्लब कुमार देब को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है. वहीं, नागालैंड की फांगनोन कोन्याक और असम के मृगांक देव बर्मन को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है.
बिप्लब कुमार देब, फांगनोन कोन्याक और मृगांक देव बर्मन ने अलग-अलग social media पोस्ट के जरिए नई जिम्मेदारियां सौंपने के लिए Prime Minister मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के अन्य केंद्रीय नेताओं का आभार व्यक्त किया.
फांगनोन कोन्याक नगालैंड से राज्यसभा सांसद हैं, जबकि मृगांक देव बर्मन वर्तमान में असम ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं.
देव बर्मन भाजपा की असम इकाई में कई संगठनात्मक पदों पर रह चुके हैं. वह पार्टी के महासचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं और इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), असम प्रदेश के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
त्रिपुरा के Chief Minister माणिक साहा, नगालैंड के उपChief Minister यंथुंगो पैटन और असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नई राष्ट्रीय टीम, विशेष रूप से पूर्वोत्तर के नेताओं को बधाई दी.
नगालैंड में भाजपा विधायक दल के नेता भी रहे यंथुंगो पैटन ने social media पर लिखा, “नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं. उनका अनुभव, समर्पण और प्रतिबद्धता पार्टी तथा जनता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.”
वहीं, त्रिपुरा के Chief Minister माणिक साहा ने बिप्लब देब को बधाई देते हुए कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने पर बिप्लब कुमार देब को हार्दिक बधाई. आपका व्यापक प्रशासनिक अनुभव और जमीनी नेतृत्व पूरे देश में पार्टी संगठन को और मजबूत करेगा.”
55 वर्षीय बिप्लब देब वर्ष 2024 के Lok Sabha चुनाव में पश्चिम त्रिपुरा सीट से सांसद चुने गए थे. इससे पहले वह सितंबर 2022 से जून 2024 तक त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा सदस्य रहे.
बिप्लब देब 9 मार्च 2018 से 14 मई 2022 तक त्रिपुरा के 10वें Chief Minister रहे. उनके नेतृत्व में भाजपा ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए राज्य में सीपीआई (एम) के 25 वर्षों के शासन का अंत किया था. मई 2022 में उन्होंने Chief Minister पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद माणिक साहा राज्य के Chief Minister बने.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content