मुंबई: माहिम कॉजवे पर बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में दोनों की गई जान

Mumbai , 29 जुलाई . Mumbai के माहिम कॉजवे पर Tuesday रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला और 21 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई. Police के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही केटीएम बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

माहिम Police के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 9:20 बजे जनरल अरुण कुमार वैद्य मार्ग स्थित माहिम कॉजवे के पास हुआ. मृतकों की पहचान माहिम निवासी मंगला तांडेल (50) और ध्रुव मनोज गुरव (21) के रूप में हुई है.

Police ने बताया कि मंगला तांडेल अपनी दो बेटियों के साथ सड़क पार कर दूसरी ओर रहने वाले एक रिश्तेदार से मिलने जा रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही केटीएम मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

मंगला तांडेल के पति अशोक तांडेल, जो बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं, उन्होंने Police को बताया कि वह घर पर थे तभी उन्हें तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. बाहर निकलने पर उन्होंने अपनी पत्नी और बाइक सवार को सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा देखा. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वहीं घायल बाइक सवार ध्रुव गुरव को पहले भाभा अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए राहेजा अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

माहिम Police ने बताया कि यह पता लगाने के लिए ध्रुव गुरव के रक्त का नमूना जांच के लिए भेजा गया है कि हादसे के समय वह शराब के नशे में था या नहीं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

वहीं, पुणे–सोलापुर हाईवे पर स्थित ओम साई मोटर्स नामक वाहन बिक्री और सर्विसिंग की दुकान में Tuesday देर रात आग लग गई. इस आग में करीब पांच वाहन जलकर खाक हो गए और दुकान में रखा भारी मात्रा में सामान भी नष्ट हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और नुकसान का पंचनामा किया जा रहा है.

Police अधिकारियों ने बताया कि हम लोगों का Tuesday देर रात आग लगने की सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. अब पता लगाया जा रहा है कि आग कैसे लगी.

एएस