
बीकानेर, 17 जुलाई . Rajasthan के बीकानेर जिले के नोखा कस्बे से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां मामूली आपसी विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक भाई ने अपने ही सगे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी.
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, यह वारदात नोखा के पंचारिया चौक में देर रात हुई. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि जगदीश ब्राह्मण ने गुस्से में आकर अपने भाई हुकुमचंद पंचारिया (35), पुत्र ओमप्रकाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
हमले में हुकुमचंद गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए बागड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद परिवार में मातम पसर गया, जबकि इलाके में भी शोक और सन्नाटा छा गया.
घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
Police ने आरोपी भाई जगदीश को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही नोखा के Police उपाधीक्षक (सीओ) जरनैल सिंह भी देर रात घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली.
फिलहाल Police हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों भाइयों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था. Police आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.
–
एएस
Skip to content