बिजनौर के ‘विशाल’ को कश्मीर में ‘हमजा’ बनाया, जबरन धर्म परिवर्तन से सदमे में परिवार, जांच जारी

बिजनौर, 19 मई . उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के बाखरपुर गढ़ी गांव में एक नाबालिग युवक के कथित जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद तनाव का माहौल है. परिवार ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक मुस्लिम युवक ने नौकरी का लालच देकर नाबालिग को कश्मीर ले जाकर जबरन इस्लाम धर्म स्वीकार कराया.

परिवार के अनुसार, बाखरपुर गढ़ी निवासी नाबालिग विशाल को बेहतर नौकरी का झांसा देकर कश्मीर ले जाया गया. वहां उसे डरा-धमकाकर इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया. कुछ दिन बाद social media पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवक को इस्लाम स्वीकार करते हुए दिखाया गया. वीडियो वायरल होने के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया.

नाबालिग के माता-पिता और परिजन मामले की शिकायत लेकर बिजनौर Police अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. पीड़ित पिता कृष्ण कुमार ने बताया, “मेरा बेटा नाबालिग है. उसे बहला-फुसलाकर घर से दूर ले जाया गया और वहां मानसिक दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराया गया. हम अपने बेटे को सकुशल वापस चाहते हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं.”

भाजपा नेता मौसम चौधरी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा, “बिजनौर का नाबालिग विशाल कश्मीर के कुपवाड़ा में बिलाल नाम के व्यक्ति की सुपुर्दगी में है. उसका नाम बदलकर हमजा कर दिया गया है. Tuesday दोपहर तक विशाल बिजनौर पहुंच सकता है. उसके आने के बाद ही पूरा सच सामने आएगा.”

मौसम चौधरी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि नाबालिग के साथ जबरन धर्म परिवर्तन बेहद गंभीर मामला है और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रशासन की है.

Police ने परिजनों की शिकायत पर संज्ञान लिया है. अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. social media पर वायरल वीडियो और परिजनों के आरोपों की सत्यता की जांच की जाएगी. यदि युवक नाबालिग साबित होता है और जबरन धर्म परिवर्तन की बात सही पाई जाती है तो संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एससीएच/एबीएम