बिहार: पाकिस्तान से कथित संपर्क के आरोप में दो गिरफ्तार, डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी

सीतामढ़ी, 15 जुलाई . बिहार के सीतामढ़ी जिला Police ने संदिग्ध नेटवर्क से कथित संपर्क रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. Police का दावा है कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन से संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप, विदेशी मोबाइल नंबरों से संपर्क और Pakistan स्थित संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. हालांकि, इन साक्ष्यों की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच अभी जारी है.

सीतामढ़ी Police अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गाढ़ा थाना क्षेत्र के टकोर गांव में छापेमारी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया. तलाशी के दौरान उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए. Police के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल फोन से संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप, विदेशी मोबाइल नंबरों से संपर्क तथा Pakistan स्थित संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं.

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपियों के विरुद्ध देश विरोधी गतिविधियों की योजना बनाने से संबंधित सामग्री सामने आई है. हालांकि, Police ने स्पष्ट किया है कि बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक एवं तकनीकी जांच कराई जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है. Police ने बरामद सामग्रियों को विधिवत जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में गाढ़ा थाना कांड संख्या 78/26 दर्ज किया गया है.

Police का कहना है कि इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टकोर गांव निवासी मो. अखलाख (29) और मो. अरमान (28) के रूप में हुई है. दोनों गाढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं.

Police ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच विभिन्न स्तरों पर जारी है. फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य तकनीकी जांच पूरी होने के बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, Police पूरे मामले में डिजिटल साक्ष्यों की सत्यता और आरोपियों के संभावित संपर्कों की विस्तृत पड़ताल कर रही है.

एमएनपी/डीकेपी