
Patna, 11 जून . बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने Thursday को पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की शैक्षणिक योग्यता (डिग्री) को लेकर तंज कसा. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे बिहार के शिक्षा मंत्री पर पूरा विश्वास है कि वे निशांत कुमार को इंजीनियर बनाने का काम करेंगे.
राजद का दावा है कि पहले जदयू नेता निशांत कुमार को इंजीनियर बताते थे, लेकिन विधान परिषद चुनाव के हलफनामे में उन्होंने स्वयं को 12वीं पास बताया है.
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि ये लोग सिर्फ मुझे और पिता लालू प्रसाद यादव को अपशब्द कहने और जगहों के नाम बदलने का काम कर रहे हैं. मैंने सम्राट चौधरी को ‘चीप मिनिस्टर’ कह दिया तो भाजपा के लोगों को बहुत बुरा लगा. अगर कोई ‘चीप राजनीति’ करेगा तो उसे ‘चीप’ ही कहा जाएगा.
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी सिलेक्टेड Chief Minister हैं, वह इलेक्टेड नहीं हैं. अगर वह Chief Minister बन गए हैं तो उन्हें अपनी सोच में कुछ बदलाव लाना चाहिए. आज प्रदेश में सभी लोग परेशान हैं. उनके पास कोई रोडमैप नहीं है, कोई विजन नहीं है.
इधर, तेजस्वी यादव ने शौचालय को लेकर भी Government पर निशाना साधा. उन्होंने शौचालय की एक तस्वीर शेयर करते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार में चंद मिनटों के उपयोग के लिए बना रेड कार्पेट वाला सबसे वीवीवीआईपी शौचालय. चंद माह पूर्व प्रगति यात्रा के दौरान Chief Minister के एक घंटे के कार्यक्रम में चंद सेकंड के उपयोग के लिए 7.41 लाख रुपए की लागत से एक अस्थायी वीवीआईपी टॉयलेट का निर्माण कराया गया. आरटीआई से खुलासा हुआ है कि बिहार जैसे राज्य के सबसे वंचित और पिछड़े जिले अररिया के रानीगंज में यह कारनामा कराया गया.
उन्होंने आगे लिखा कि सर्वविदित है कि आम आदमी को शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपए की सरकारी राशि तय है, जिसमें 20 फीसदी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता है. 7.41 लाख रुपए में गरीबों के लिए 37 स्थायी शौचालयों का निर्माण कराया जा सकता था.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content