
मोतिहारी, 20 अगस्त . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हरसिद्धि थाना Police ने हत्या के एक मामले का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है. Police के अनुसार, आरोपी ने अपनी ही मां की चाकू से हत्या कर दी और घटना को अपहरण तथा लूट का रूप देने के लिए चार अपराधियों द्वारा हमला किए जाने की झूठी कहानी गढ़ी थी. Police ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल खून लगा (डैगर) चाकू समेत कई सामान बरामद किए हैं.
Police के मुताबिक, 19 अगस्त को झुमन मियां ने हरसिद्धि थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि 18 अगस्त की दोपहर उनकी पत्नी नजमा खातून अपने बेटे आलम हुसैन के साथ अरेराज बैंक से 45 हजार रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं. इसी दौरान खोरी-पाकर चिमनी के पास चार अपराधियों ने उन्हें और उनके बेटे को रोककर मारपीट की और नजमा खातून को रुपये सहित उठाकर ले गए.
घटना की सूचना मिलते ही Police ने प्राथमिकी दर्ज कर Police अधीक्षक, मोतिहारी के निर्देश पर अनुमंडल Police पदाधिकारी, अरेराज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. जांच के दौरान Police ने मृतका के बेटे आलम हुसैन से पूछताछ की. उसके बयानों में लगातार विरोधाभास मिलने पर Police को शक हुआ. जांच टीम ने घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे cctv कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज में मृतका और उसका बेटा सेवराहा की ओर से आते दिखाई दिए, जबकि उनके पीछे किसी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी नहीं मिली.
इसके बाद Police ने आलम हुसैन से सख्ती से पूछताछ की. उसके शरीर पर गन्ने के पत्ते से कटने का निशान और घटना के दिन पहने कपड़ों पर खून के धब्बे मिले. Police के अनुसार, पूछताछ में आलम हुसैन ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पहले से ही हत्या की योजना बनाई थी. उसने अरेराज जाकर एक डैगर खरीदा और अपनी मां के सेवराहा पहुंचने का इंतजार किया. इसके बाद वह उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठाकर खोरी-पाकर चिमनी के पास ले गया. वहां उसने चावल का बोरा गन्ने के खेत में रखे होने की बात कहकर मां को खेत की ओर भेजा और मौका पाकर डैगर से उनकी हत्या कर दी.
आरोपी ने Police को बताया कि हत्या के बाद उसने मां के पास मौजूद रुपये ले लिए और डैगर समेत अन्य सामान गन्ने के खेत में फेंक दिया. इसके बाद घटना को लूट और अपहरण का रूप देने के लिए वह सड़क पर लेटकर रोने लगा और ग्रामीणों को चार अपराधियों द्वारा हमला किए जाने की झूठी कहानी सुनाई. Police ने आरोपी के घर में छिपाकर रखे गए रुपये भी बरामद किए हैं. कुल 89,650 रुपये, खून लगा डैगर चाकू, मृतका और आरोपी के दो जोड़ी चप्पल, खून एवं मिट्टी लगे कपड़े तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
अनुमंडल Police पदाधिकारी अरेराज रवि कुमार ने Thursday को बताया कि Police टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से जांच करते हुए महज 12 घंटे में मामले का सफल उद्भेदन किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
एमएनपी/पीएम
Skip to content