
Patna, 5 मई . बिहार में Chief Minister सम्राट चौधरी 7 मई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे है. शपथ ग्रहण समारोह Patna के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस समारोह में Prime Minister Narendra Modi सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे.
बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में Government बनी है. सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी इस Government के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पहले से ही कहा जा रहा था कि पांच राज्यों में चुनाव परिणाम आने के बाद यहां विस्तार किया जाएगा.
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने Tuesday को मीडिया से बातचीत में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जहां Governor मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. उन्होंने बताया कि 7 मई को होने वाले कैबिनेट विस्तार में देश के Prime Minister Narendra Modi, गृह मंत्री अमित शाह, Union Minister जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार सहित एनडीए घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे.
बता दें कि नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने Chief Minister और जदयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने उपChief Minister पद की शपथ ली थी. मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर विपक्ष लगातार Government पर हमलावर था.
इधर, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस बीच, सूत्रों का कहना है कि बिहार में 50-50 के फॉर्मूले पर मंत्रिमंडल का बंटवारा होने की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार, 7 मई को भाजपा से 12, जदयू के 11, एलजेपी (आर) के 2, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी से एक-एक मंत्री पद की शपथ लेंगे. फिलहाल मंत्रियों की कुछ सीटें खाली रखी जाएंगी.
इससे पहले Chief Minister सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि इन सभी नेताओं ने कैबिनेट विस्तार को लेकर हरी झंडी दे दी है.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content