
समस्तीपुर, 20 मई . बिहार में Police ने अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस बीच, Tuesday की देर रात समस्तीपुर जिले में Police के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया. पिछले तीन दिनों से मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं.
Tuesday की देर रात समस्तीपुर के भगवानपुर देसवा गांव में Police के साथ हुई मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी घायल हो गया. उसके पैर में गोली लगने की सूचना है.
जानकारी के अनुसार, Police को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में लूट और छिनैती की कई घटनाओं में शामिल वांछित अपराधी प्रिंस कुमार अपने सहयोगियों के साथ उजियारपुर थाना के भगवानपुर देसुआ गांव में मौजूद है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.
सूचना मिलते ही Police टीम ने देर रात छापेमारी शुरू की. बताया गया कि Police जैसे ही संबंधित इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश में थी, वैसे ही Police को देखकर प्रिंस ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद Police ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान Police की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद Police ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.
घटना के बाद घायल अपराधी को Police सुरक्षा के बीच समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरे मामले में Police के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.
बता दें कि Monday की देर रात Patna के गोपालपुर थाना क्षेत्र में Police मुठभेड़ में पिछले दिनों एक कैश वैन से 27 लाख लूट के मामले का एक आरोपी घायल हो गया था. इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को Police ने गिरफ्तार भी किया है. Monday को तड़के Patna और सीवान में अलग-अलग मुठभेड़ की घटनाओं में दो वांछित अपराधी घायल हुए थे.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content