बिहार : राजद एमएलसी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों के आंदोलन में राजनीतिक दल की भूमिका नहीं

Patna, 23 जुलाई . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी ने Patna में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बिहार Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि Government छात्र आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए लगातार झूठ बोल रही है.

विधानमंडल परिसर में Thursday को मीडिया से बातचीत के दौरान सिद्दीकी ने कहा, “छात्रों पर लाठी चलाने वाली Government को बदलना होगा.” उन्होंने Government के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि प्रदर्शन में छात्र शामिल नहीं थे. सिद्दीकी ने कहा कि यदि Government यह कह रही है कि आंदोलन में छात्र नहीं थे, तो यह तथ्यात्मक रूप से गलत है. जिन लोगों को कोतवाली समेत अन्य स्थानों पर हिरासत में लिया गया, उनका नाम, पता और पहचान सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है.

राजद नेता ने उपChief Minister विजय कुमार चौधरी के बयान का भी जिक्र करते हुए कहा कि छात्र आंदोलनों को खारिज करना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलनों का बिहार के Political इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और सत्ता में बैठे लोगों को इसे नहीं भूलना चाहिए.

सिद्दीकी ने दावा किया कि दिल्ली और Patna में चल रहा आंदोलन पूरी तरह छात्रों का स्वतःस्फूर्त आंदोलन है और इसमें किसी भी Political दल की भूमिका नहीं है. उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर सड़क पर उतरे हैं तथा Government उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है.

उन्होंने वर्ष 1974 के छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उस आंदोलन ने Political परिवर्तन की नींव रखी थी और आज भी छात्र उसी तरह बदलाव की ताकत बन सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के मद में Government युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की अनदेखी कर रही है. Government अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास कर रही है.

हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इस पूरे घटनाक्रम में कुछ नेताओं की भूमिका से स्थिति और खराब हुई है. उन्होंने Government से छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने और बल प्रयोग के बजाय संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की.

एमएनपी/एसके