बाढ़ और सूखे दोनों से निपटने को तैयार बिहार: विजय चौधरी

Patna, 30 जून . बिहार के उपChief Minister एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने Tuesday को कहा कि राज्य Government ने संभावित बाढ़ और अल्पवृष्टि दोनों परिस्थितियों से निपटने की व्यापक तैयारी कर ली है. उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ केवल स्थानीय बारिश से नहीं, बल्कि नेपाल और Jharkhand में अधिक वर्षा होने पर भी गंभीर स्थिति पैदा होती है, इसलिए विभाग लगातार निगरानी और पूर्व तैयारी में जुटा है.

जदयू कार्यालय में मीडिया से बातचीत में विजय चौधरी ने कहा कि उत्तर बिहार में नेपाल में अधिक बारिश होने पर घाघरा, गंडक, कोसी और महानंदा जैसी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है, जबकि दक्षिण बिहार में Jharkhand में भारी वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति बनती है. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष नालंदा और जहानाबाद समेत दक्षिण बिहार के कई जिले Jharkhand में हुई बारिश से प्रभावित हुए थे, लेकिन इस वर्ष फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. तटबंधों को मजबूत किया जा रहा है और आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि Government ने नई योजना के तहत बाढ़ के अतिरिक्त पानी को नहरों और अन्य माध्यमों से जलाशयों में संग्रहित करने की व्यवस्था शुरू की है. इस पानी का उपयोग बाद में अल्पवृष्टि या सूखे की स्थिति में किसानों को सिंचाई उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा. उनका कहना था कि Government का उद्देश्य केवल बाढ़ नियंत्रण नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना भी है.

Political सवालों पर विजय चौधरी ने कहा कि Government के 100 दिन पूरे होने के साथ उसने जनता के भरोसे को मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 से 2030 तक के जनादेश का मूल आधार सुशासन और विकास की वही नीति है, जिसे पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने स्थापित किया था.

उनके अनुसार, Chief Minister सम्राट चौधरी उसी विकास मॉडल और ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति को आगे बढ़ा रहे हैं. आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से ही मिली है. मुलाकात में क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है, इसलिए इस पर अटकलें लगाने का कोई औचित्य नहीं है.

वहीं, राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि Government सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करेगी और जो भी उचित होगा, वही किया जाएगा.

एमएनपी/डीकेपी