
नालंदा, 30 मई . नालंदा Police ने गाड़ियों की चोरी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. Police ने इस मामले में मुजफ्फरपुर, वैशाली और Jharkhand के रांची से कुल छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर लहेरी थाना क्षेत्र से चुराई गई एक स्कॉर्पियो और दिल्ली से चोरी की गई एक होंडा सिटी कार बरामद की गई है. साथ ही, इनके पास से भारी मात्रा में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के नंबर प्लेट भी मिले हैं. Saturday को बिहार शरीफ सदर डीएसपी-1 संकेत कुमार ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी.
डीएसपी ने बताया कि बीते 23 मई 2026 को बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के मंगला स्थान स्थित वैष्णवी मैरिज हॉल की पार्किंग से चोरों ने एक स्कॉर्पियो उड़ा ली थी. एसपी के निर्देश पर लहेरी थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी जांच और मोबाइल टावर डंप डेटा के जरिए सुराग जुटाए, तो गैंग के तार वैशाली जिले से जुड़े मिले. Police टीम ने वैशाली में छापेमारी कर चार बदमाशों अजय, बिट्टू, अमन और रजनीश को दबोच लिया. इनके पास से ही दिल्ली से चुराई गई होंडा सिटी कार और कई गाड़ियों के नंबर प्लेट बरामद हुए.
गिरफ्तार अपराधियों से जब कड़ाई से पूछताछ हुई, तो उन्होंने बताया कि लहेरी से चुराई गई स्कॉर्पियो को उन्होंने रांची भेज दिया है. इसके बाद Police टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची के लोअर बाजार इलाके में छापेमारी की और वहां से चोरी की स्कॉर्पियो बरामद कर ली. गाड़ी खरीदने और उसे खपाने के आरोप में रांची से भी दो लोगों मो. असफान और अनस जमील को गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ में पता चला कि यह गैंग बेहद शातिराना तरीके से काम करता था. गैंग में सबका काम बंटा हुआ था. कुछ लोग केवल रेकी कर गाड़ियां चुराने में माहिर थे. वे इतने एक्सपर्ट थे कि बिना किसी लोकल मदद के मात्र आधे घंटे की रेकी में गाड़ी गायब कर देते थे. चोरी के बाद दूसरा ग्रुप तुरंत गाड़ी का नंबर प्लेट बदल देता था, जबकि तीसरा ग्रुप इन गाड़ियों को दूसरे राज्यों (जैसे Jharkhand) में ले जाकर बेच देता था.
डीएसपी ने बताया कि यह गैंग पिछले दो-तीन सालों से सक्रिय था. इनके खिलाफ जहानाबाद, राजगीर, हिसुआ, बेलसर के अलावा दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने में भी केस दर्ज हैं. Police वैशाली से मिले नंबर प्लेट्स के आधार पर अन्य जिलों की Police से भी संपर्क कर रही है. इस शानदार खुलासे के लिए डीआईयू और लहेरी थाने की Police टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की गई है.
Police ने इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र के महेशपुर मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय अजय कुमार और मेघरतवार मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय बिट्टु कुमार शामिल हैं. वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलवारापुर पूर्वी निवासी 23 वर्षीय अमन कुमार और महुआ थाना क्षेत्र के महुआ जवाहर चौक निवासी 20 वर्षीय रजनीश कुमार को भी पकड़ा गया है. इसके अलावा Jharkhand के रांची से दो अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें लोअर बाजार स्थित मिल्लत कॉलोनी लेन नंबर-4 निवासी 29 वर्षीय मो. असफान और हिंदपुरी थाना क्षेत्र के निजाम नगर निवासी 27 वर्षीय अनस जीमल शामिल हैं.
इस छापामारी में डीआईयू टीम नालंदा के साथ लहेरी थाना के Police निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार, Police अवर निरीक्षक नितीश रंजन, Police अवर निरीक्षक ऋतु रंजन, Police अवर निरीक्षक सर्वेश कुमार और सिपाही दीपक कुमार शामिल थे.
–
एमएस/
Skip to content