
बक्सर, 18 जून . बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित रूप से Police मुठभेड़ में एक युवक की मौत से लोग आक्रोशित हैं. इस बीच, बिहार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों को भरोसा दिया कि पूरे मामले की जांच होगी और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
मीडिया से बातचीत में बिहार के शिक्षा मंत्री तिवारी ने भोजपुर में एनकाउंटर मामले को लेकर कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. जिस युवक की एनकाउंटर में मौत हुई है, उसने भी जो व्यवहार social media में दिखाया, वह अच्छा नहीं था, लेकिन Police को उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाना चाहिए था और अगर एनकाउंटर जरूरी भी था, तो हाफ एनकाउंटर करना चाहिए था.”
उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को बिहार Government ने गम्भीरता से लिया है. फिलहाल चार Policeकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. आगे इसकी पूरी जांच कर जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले Thursday को युवक का शव पहुंचते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और लोग सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया.
आक्रोशित लोगों का कहना है कि युवक पर किसी प्रकार का पूर्व में आपराधिक मामला दर्ज नहीं था और वह आत्मसमर्पण कर चुका था. इसके बाद Police ने गोली मारी. Wednesday को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में Police मुठभेड़ में मानसिक रूप से परेशान युवक भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी.
Police के अनुसार, युवक ने Wednesday को फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में Police ने भी गोली चलाई. इस दौरान युवक को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. Police ने घायल युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए Patna पीएमसीएच रेफर किया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content