बिहार: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर हुए सक्रिय, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से मांगी रिपोर्ट

Patna, 28 मई . बिहार के Chief Minister की कुर्सी छोड़ने के बाद नीतीश कुमार भले ही Government से अलग हो गए हों, लेकिन उनकी सक्रियता कम नहीं हुई है. इस बीच, Thursday को वे उपChief Minister विजय कुमार चौधरी के आवास पहुंचे और उनसे बातचीत की. इस दौरान उन्होंने चल रही सभी चीजों की रिपोर्ट भी मांगी.

दरअसल, पूर्व Chief Minister और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार Thursday को अचानक उपChief Minister चौधरी के आवास पहुंच गए. यहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई. जैसे ही दोनों की बातचीत पूरी हुई, नीतीश कुमार बाहर निकले. उनके पीछे-पीछे उपChief Minister विजय कुमार चौधरी थे. इसी बीच, अपनी कार पर सवार होने के बाद नीतीश कुमार रुके, उन्होंने अपने सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी स्टाफ को भी रोका और कहा कि जरा विजय चौधरी से बात कर लें.

इसके बाद विजय कुमार चौधरी भी पहुंचे और चंद मिनटों के बीच दोनों के बीच बातचीत हुई. जदयू अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा, “शाम में आइए और एक-एक चीज बताइए, क्या हो रहा है और क्या नहीं, अच्छे से काम कीजिए.” अब इस विषय को लेकर प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अब नीतीश कुमार के उपChief Minister के दिए निर्देश का वीडियो social media पर वायरल हो रहा है.

इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा जी के 7एम स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर भी पहुंचे. उन्होंने कुशवाहा एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं से भेंट की तथा सभी का अभिवादन स्वीकार किया. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नीतीश कुमार ने संगठन के विस्तार और बिहार के समग्र विकास की दिशा में निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए.

एमएनपी/पीएम