
औरंगाबाद, 15 अगस्त . बिहार के औरंगाबाद जिले में Police ने जाली नोटों के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. Police ने दोनों के कब्जे से 2 लाख 48 हजार 500 रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए हैं. बरामद सभी नोट 500 रुपये के हैं.
इसके अलावा, Police ने एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. Police के एक अधिकारी ने Saturday को बताया कि Police अधीक्षक, औरंगाबाद को जिले में जाली नोटों के परिवहन की सूचना मिली थी.
सूचना के आधार पर मदनपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिलों सहित अन्य वाहनों की सघन जांच शुरू की गई. इसी क्रम में रात करीब 8 बजकर 10 मिनट पर मदनपुर थाना मोड़ के पास Police टीम वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान गया की ओर से एक मोटरसाइकिल पर आ रहा व्यक्ति Police की जांच देखकर भागने लगा.
Police बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से 500 रुपये के 297 जाली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 48 हजार 500 रुपये थी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार, निवासी बाबू बांध, थाना मदनपुर, औरंगाबाद के रूप में हुई.
पूछताछ के दौरान सुरेंद्र कुमार की निशानदेही पर Police ने मिठाइयां मोड़ के पास छापेमारी कर एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसके पास से 500 रुपये के 200 जाली नोट बरामद किए गए, जिनकी कीमत 1 लाख रुपये थी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 45 वर्षीय विजय यादव, निवासी सोमिया, थाना बाराचट्टी, जिला गया के रूप में हुई.
Police ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है. मामले में मदनपुर थाना में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि जाली नोटों की खेप कहां से लाई गई थी और इस सिंडिकेट में इनके अलावा कौन-कौन लोग शामिल हैं.
–
एमएनपी/एएसएच
Skip to content