निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सरकार के मंत्रियों ने दिए संकेत

Patna, 21 जून . बिहार Government के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार उनके सम्मानित नेता हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी के साथ रहेगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले की तरह ही पार्टी और जनता के साथ जुड़े रहेंगे और सुख-दुख में साथ देते रहेंगे.

श्रवण कुमार ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने स्वयं कहा है कि वे दूर नहीं गए हैं और पार्टी को मजबूत करने में पहले की तरह ही योगदान देते रहेंगे.

श्रवण कुमार ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार पार्टी के भविष्य हैं और वे नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे.

उन्होंने कहा कि अभी आगे क्या Political घटनाक्रम होगा, यह कहना मुश्किल है क्योंकि राजनीति संभावनाओं का खेल है. लेकिन निशांत कुमार को लेकर बिहार के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी भरोसा है.

इसी मुद्दे पर बिहार Government के मंत्री अशोक चौधरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार हमारे नेता हैं और रहेंगे. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नेतृत्व जिसे माना जाएगा, उसके ही नेतृत्व में सभी को आगे काम करना होता है. पार्टी में नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं है और सभी कार्यकर्ता अपने नेता के मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे.

बता दें कि जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू है. इस बैठ में निशांक कुमार को लेकर अमह फैसले लिए जा सकते हैं. Political दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें नेतृत्व, भविष्य की रणनीति और संगठन की मजबूती जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. निशांत कुमार को लेकर दोनों मंत्रियों के बयानों ने Political हलकों में नई चर्चा को जन्म दिया है.

पीएम