
Patna, 19 मई . बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने Tuesday को आरोप लगाया कि सीएम सम्राट चौधरी की Government में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं. उन्होंने कहा कि Government में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. राजद नेता तेजस्वी यादव ने Tuesday को प्रेस वार्ता में बिहार Government पर निशाना साधा.
तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधी अब प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं. नई Government में महिला अपराध के मामले बढ़े हैं. उन्होंने प्रदेश की विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए Chief Minister सम्राट चौधरी पर निशाना साधा और कहा कि गृह विभाग उनके पास होने के बावजूद अपराधियों में डर नहीं है.
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है और Government केवल दावे कर रही है. उन्होंने कहा कि इस Government के बने अभी एक महीना ही हुआ है, लेकिन इस दौरान महिला अपराध के मामलों में तेजी आई है. उन्होंने यह भी कहा कि छह महीने के भीतर बिहार में दो बार Chief Minister बदले गए. जनता द्वारा चुने गए Chief Minister को हटा कर ‘सिलेक्टिव Chief Minister ’ बनाया गया.
तेजस्वी यादव ने महिला सशक्तिकरण के Government के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की करीब 65 प्रतिशत महिलाएं आज भी खून की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं. उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति यह है कि महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं.
उन्होंने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रेप पीड़िता की जाति देखो, आरोपी की भी जाति देखो, Government यही कर रही है.
उन्होंने कहा कि बालिका गृहकांड के आरोपी का एनकाउंटर कब होगा? उन्होंने भाजपा-जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं को 10-10 हजार रुपए चुनाव में बांटे गए और कहा गया कि दूसरी किश्त में दो लाख रुपए दिए जाएंगे. अभी तक यह राशि नहीं दी गई है. अगर Government महिलाओं को 2 लाख रुपए नहीं देगी तो ये महिलाएं Government को खत्म करने का काम करेंगी.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content