बिहार: ससुराल में रह रहे दामाद की निर्मम हत्या, चार महिलाएं गिरफ्तार

जमुई, 22 मई . बिहार के जमुई जिले में मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काला गांव में ससुराल में रह रहे दामाद जितेंद्र पंडित (35) की परिवार के सदस्यों द्वारा कथित रूप से हत्या कर दी गई. Police ने चार महिलाों को गिरफ्तार किया है.

Police अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने हत्या कर शव को घर के पिछवाड़े तीन फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया और शव को जल्दी गलाने के लिए करीब 15 पैकेट नमक भी डाला गया. घटना की दुर्गंध से ही Police को गुप्त सूचना मिली और Friday को शव बरामद कर लिया गया.

मृतक जितेंद्र पंडित Jharkhand के मधुपुर का निवासी था. करीब 10 वर्ष पहले उसकी शादी काला गांव की रजनी देवी से हुई थी. शादी के कुछ महीनों बाद ही वह गृह जामाई बनकर ससुराल में रहने लगा था. दंपति के दो छोटे बच्चे एक 5 वर्षीय बेटी और 2 वर्ष का बेटा हैं.

Police के अनुसार, Wednesday को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान मारपीट की गई, जिसमें जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई. परिवार वालों ने Police को सूचना देने के बजाय शव को छिपाने की कोशिश की. उन्होंने घर के पीछे गड्ढा खोदकर शव को दफन कर दिया और नमक डाल दिया ताकि दुर्गंध कम हो और शव जल्दी सड़ जाए.

Police ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए Friday को शव को बरामद किया. मामले में मृतक की पत्नी रजनी देवी, उसकी मां (सास), बहन (साली) और सरहज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मृतक की पत्नी रजनी ने Police को बताया कि उसका पति शराब का आदी था. घटना वाले दिन भी वह नशे में था और घर में हंगामा कर रहा था. छत से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई. उसने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंधों के आरोपों से इनकार किया है. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि विवाद की जड़ पारिवारिक कलह और संभवतः महिलाओं से जुड़े विवाद थे.

जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद में हुई मौत का मामला लग रहा है. परिवार ने साक्ष्य छिपाने की कोशिश की है. हमने शव को गड्ढे से निकालकर जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण और मारपीट के सबूत सामने आएंगे.

डीएससी