बिहार: पत्नी के अवैध संबंध में दिव्यांग पति की गई जान, गया पुलिस ने छह घंटे में सुलझाया हत्याकांड

गया, 30 जुलाई . बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के विवाद में एक दिव्यांग व्यक्ति की कथित हत्या के मामले का Police ने प्राथमिकी दर्ज होने के महज छह घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है. इस मामले में मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Police ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

Police के मुताबिक, Wednesday को इमामगंज थाना क्षेत्र के छोटकी कुंजेसर गांव में राजदेव भारती नामक व्यक्ति का शव उनके घर के समीप मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही Police घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच, गया भेजा गया. साथ ही तकनीकी शाखा और एफएसएल टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए मौके पर बुलाया गया.

मामले में इमामगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई. वरीय Police अधीक्षक के निर्देश पर Police अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण और अनुमंडल Police पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया.

टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार, राजा आलम उर्फ बुग्लू, मोहम्मद मुन्ना तथा मृतक की पत्नी शामिल हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी और राजा आलम के बीच कथित अवैध संबंध को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के कारण मिलकर राजदेव भारती की हत्या की गई.

Police अधीक्षक (ग्रामीण) दिव्यांजली ने Thursday को बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान में सामने आया है कि मृतक की पत्नी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. उन्होंने बताया कि राजा आलम ने कथित रूप से गला दबाकर राजदेव भारती की हत्या की, जबकि अन्य आरोपियों ने भी घटना में सहयोग किया. मामले के खुलासे में तकनीकी शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Police के अनुसार, मृतक की पत्नी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पहले से दो मामले दर्ज हैं.

वहीं, गिरफ्तार आरोपी राजा आलम के खिलाफ Jharkhand के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना में दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत भी एक मामला दर्ज है. Police ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं. मामले में अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है तथा सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

एमएनपी/एएसएच