बिहार: सीएम सम्राट चौधरी ने हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

Patna, 17 अप्रैल . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने सारण जिला के सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

पूजा-अर्चना के दौरान Chief Minister की पत्नी ममता चौधरी एवं उनके बच्चे सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. इस संबंध में मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने Friday को जानकारी दी.

बाबा हरिहरनाथ मंदिर, सोनपुर पहुंचने पर Chief Minister को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर समिति के आयोजकों द्वारा अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ भेंटकर Chief Minister का स्वागत किया गया. Patna से सोनपुर जाने के क्रम में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और जिंदाबाद का नारा लगाया.

इस अवसर पर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विधायक जनक सिंह, विधायक राजेश सिंह, विधायक छोटी कुमारी, सच्चिदानंद राय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सारण प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार, सारण प्रक्षेत्र के Police उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, सारण के वरीय Police अधीक्षक विनीत कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

बाद में Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा कि सोनपुर स्थित सुप्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पावन धाम में सपरिवार को विधि विधान से दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

उन्‍होंने एक्स पोस्ट में आगे लिखा कि सोनपुर में गंगा एवं गंडक नदी के संगम पर स्थित प्राचीन बाबा हरिहरनाथ शिवलिंग विश्व का एकमात्र ऐसा शिवालय है, जिसके आधे भाग में शिव (हर) और शेष में विष्णु (हरि) का वास है. बाबा हरिहरनाथ की असीम कृपादृष्टि निरंतर समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे, यही मंगलकामना है. हर-हर महादेव.

एएसएच/डीकेपी