
Patna, 6 मई . बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार Thursday को होना है. इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर Patna के ऐतिहासिक गांधी मैदान को सजाया-संवारा जा रहा है.
इस बीच, जदयू ने मंत्रिमंडल विस्तार में अपने कोटे के 16 मंत्रियों की मांग कर दी है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम को लेकर कहा कि Thursday (कल) को मंत्रिमंडल विस्तार है. Prime Minister Narendra Modi आ रहे हैं. एनडीए के तमाम नेता आ रहे हैं. मंत्रिमंडल पर तो विशेषाधिकार Chief Minister का होता है.
उन्होंने आगे कहा कि एनडीए के बड़े नेता इस पर विमर्श कर रहे हैं और तय करेंगे. उन्होंने जदयू कोटे से मंत्रियों की संख्या को लेकर आगे कहा, “पहले ही तय हो चुका है कि हमारे 16 रहेंगे. वैसे इस पर हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ही फैसला लेते हैं. अन्य लोगों से भी विचार-विमर्श करेंगे. निर्णय हमारे नेता ही लेते हैं.”
बता दें कि पिछले महीने के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद Chief Minister पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भाजपा के नेतृत्व में बिहार में पहली बार Government बनी और सम्राट चौधरी Chief Minister पद की शपथ ली. उनके साथ जदयू के बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उप मुख्य मंत्री बने.
Chief Minister सम्राट चौधरी Thursday को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह Patna के गांधी मैदान में होना है. Prime Minister मोदी बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के साक्षी बनेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत अनेक नेता कार्यक्रम में आएंगे.
इस दौरान, एनडीए के नेता भी शामिल होंगे, जिनमें नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी भी शामिल हैं. बिहार एनडीए के सभी सांसद और राज्य से आने वाले Union Minister भी हिस्सा लेंगे. बिहार एनडीए में भाजपा और जदयू के अलावा लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है.
–
एमएनपी/डीएससी
Skip to content