‘वंदे मातरम बिल’ को बिहार भाजपा का समर्थन, अपमान पर सख्त कानून की वकालत

Patna, 19 जुलाई . मानसून सत्र में पेश होने वाले ‘वंदे मातरम बिल’ को लेकर बिहार भाजपा के नेताओं ने पूर्ण समर्थन जताया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह ‘वंदे मातरम’ को भी पूरा सम्मान मिलना चाहिए और इसका अपमान करने या गाने में रुकावट डालने पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों महत्वपूर्ण हैं. पहले राष्ट्रगान को आधिकारिक मान्यता मिली हुई है. यदि कोई इसका अपमान करता था तो कानूनी कार्रवाई होती थी. अब ‘वंदे मातरम’ के अपमान पर भी सख्त कानूनी व्यवस्था की जा रही है, जो होना भी चाहिए.

बिहार Government में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जैसे हमारा राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ है, वैसे ही वंदे मातरम को भी उतना ही सम्मान मिलना चाहिए. मेरी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रगीत गाना/पढ़ना अनिवार्य होगा तथा अपमान करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी.

BJP MP रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वंदे मातरम का सम्मान क्यों नहीं होना चाहिए. यह कैसी सोच है कि हम वंदे मातरम नहीं गाएंगे. वही वंदे मातरम, जिसके लिए देश के क्रांतिकारियों ने अपनी जानें दीं. संसद में आज भी यह बजता है. यह सोच सही नहीं है. यह वही सोच है जो पहले योग का विरोध करती थी, लेकिन आज हर कोई योग करता है. इसलिए हर कोई वंदे मातरम गाएगा.

बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि हम ऐसे प्रस्तावों का स्वागत करते हैं और उन्हें जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए.

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अगर कोई अनजाने में चूक करता है तो जांच और समीक्षा का प्रावधान है, लेकिन यदि कोई जानबूझकर देश का अपमान करता है तो ऐसे लोगों से निपटने के लिए सख्त कानून होना चाहिए.

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि Government अगर इस बिल को ला रही है तो इसमें कोई बुराई नहीं है. सभी को इसे पढ़ना और याद करना होगा.

भाजपा विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि देश आजादी से पहले से ही ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगीत के रूप में गाता आ रहा है. जो कोई भी इसका अपमान करेगा, चाहे वह राष्ट्रगान हो या राष्ट्रगीत, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए.

डीकेएम/