बिहार बंद हिंसा: 694 हिरासत में, 355 जेल भेजे गए, सिवान एके-47 फायरिंग मामले में सिपाही निलंबित

Patna, 27 जुलाई . बिहार Police मुख्यालय ने 25 जुलाई को विभिन्न छात्र संगठनों और कुछ Political दलों से जुड़े छात्र-युवा संगठनों द्वारा आयोजित प्रदर्शन और बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा को लेकर जानकारी जारी करते हुए Monday को बताया कि राज्यभर में कुल 694 लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें सत्यापन के बाद 339 नाबालिगों और छात्रों को छोड़ दिया गया, जबकि हिंसक घटनाओं में संलिप्त पाए गए 355 लोगों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया है.

Police मुख्यालय के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कई जिलों में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई. हिंसा में कुल 91 Police पदाधिकारी और जवान घायल हुए हैं. घायलों में सिवान और सीतामढ़ी के Police अधीक्षक के अलावा दो अनुमंडल Police पदाधिकारी भी शामिल हैं. कई थाना प्रभारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि गांधी मैदान थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

हिंसा के दौरान 14 सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा एक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया. इसके अलावा 13 आम नागरिक भी घायल हुए हैं. सारण जिले में हिंसा के दौरान सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

Police के अनुसार उनकी एक आंख की रोशनी चली गई है और उनका इलाज आईजीआईएमएस में चल रहा है. वहीं रिविलगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी पर भी जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई. उनकी सर्जरी मेदांता अस्पताल में की गई है.

Police के मुताबिक दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं और उपचाराधीन हैं. इसी बीच बिहार Police मुख्यालय ने सिवान में एके-47 फायरिंग मामले पर भी स्थिति स्पष्ट की है.

Police के अनुसार, 25 जुलाई को जेपी चौक के पास प्रदर्शनकारियों से घिर जाने पर सिपाही अभिषेक कुमार ने सरकारी संपत्ति और Police बल की सुरक्षा के उद्देश्य से चार राउंड हवा में फायरिंग की थी.

Police का दावा है कि इस फायरिंग से भीड़ में शामिल कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ. मुख्यालय ने बताया कि सिपाही अभिषेक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं गोली लगने से घायल तीन युवकों मो. आरिफ, आकाश कुमार और बुलेट कुमार गौड़ के बयान पर सिवान नगर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Police का कहना है कि तीनों युवक जेपी चौक से डेढ़ से दो किलोमीटर दूर अलग-अलग स्थानों पर घायल हुए थे और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है. इनमें से मो. आरिफ को मेदांता अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है.

सिवान के Police अधीक्षक पूरन झा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में एके-47 की फायरिंग से किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि डीआईयू की टीम उसी दिन सुबह हुई एक हत्या की जांच के सिलसिले में वहां से गुजर रही थी. पूरे मामले की संयुक्त जांच कमिश्नर और डीआईजी स्तर पर कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट अभी प्रक्रियाधीन है.

एमएनपी/एएसएच