
हाजीपुर, 13 जुलाई . बिहार के वैशाली जिले में शराब के नशे में धुत एएसआई द्वारा युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के वफापुर बामपुर गांव की है, जहां आरोपी Policeकर्मी को ग्रामीणों ने पकड़कर Police के हवाले कर दिया.Police ने उसकी सर्विस पिस्टल जब्त कर ली है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
वैशाली सदर-2 के एसडीपीओ गोपाल मंडल ने Monday को बताया कि घटना आज सुबह की है. वफापुर बामपुर गांव निवासी गंगा सिंह अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनके घर की ग्रिल खटखटाई और बताया कि उसकी कार गड्ढे में फंस गई है तथा मदद की जरूरत है.
एसडीपीओ के मुताबिक, गंगा सिंह और उनके बेटे रजनीश (भारतीय सेना में जवान) ने मिलकर कार को गड्ढे से बाहर निकाल दिया. कार पर ‘Police’ का स्टिकर लगा होने के कारण दोनों को लगा कि वह Policeकर्मी है, इसलिए उन्होंने उसकी मदद की. हालांकि, वह व्यक्ति नशे की हालत में था और वहां से जाने के बजाय अभद्र व्यवहार करने लगा.
उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे तक विवाद चलता रहा. इसी दौरान आरोपी ने रजनीश की गर्दन पकड़ ली और अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. गोली रजनीश की बाईं आंख के पास से गुजर गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए. गोली के छर्रे के प्रभाव से आंख के पास हल्की चोट आई है और उनका इलाज कराया जा रहा है.
घटना के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिस्टल छीन ली. सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना Police मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
Police जांच में आरोपी की पहचान जहानाबाद निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो अररिया जिले के फारबिसगंज थाना की अनुसंधान इकाई में एएसआई के पद पर तैनात है.
एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से गोली का खोखा और बुलेट बरामद किया गया है. एफएसएल और डीआईयू की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि बरामद हथियार अवैध नहीं है, बल्कि आरोपी की अधिकृत सर्विस पिस्टल है. Police पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
–
एमएनपी/एएसएच
Skip to content