
गोपालगंज, 27 जून . बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच गोपालगंज जिले में शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. भोरे थाना क्षेत्र में Saturday की अल सुबह शराब से लदी उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद कार में सवार चालक और तस्कर फरार हो गए. वहीं, दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को लूटने के लिए स्थानीय लोगों में होड़ मच गई.
हादसा भोरे थाना क्षेत्र के वायरलेस मोड़ के समीप भोरे-कटेया मुख्य पथ पर हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें लदी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं. हादसे के तुरंत बाद कार में सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए.
इसी बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और Police को सूचना देने के बजाय सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें समेटने लगे. इसका एक वीडियो social media पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग बोरा, तो कुछ गमछे और थैलों में शराब की बोतलें भरकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. social media पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भी लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लोग इसे आपदा में अवसर बता रहे हैं.
Police को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि कार उत्तर प्रदेश से शराब लेकर गोपालगंज में प्रवेश कर रही थी. Police ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. Police अधिकारियों का कहना है कि वाहन के नंबर और वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर शराब तस्करों तथा शराब की बोतलें लूटने वाले लोगों की पहचान की जा रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और उसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी. Police ने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
–
एमएनपी/ओपी/
Skip to content