
समस्तीपुर, 20 जुलाई . बिहार के समस्तीपुर जिले में Monday सुबह स्कूल जा रही 12वीं कक्षा की एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्कूल यूनिफॉर्म में घर से निकली छात्रा पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना वैनी थाना क्षेत्र के केजिया गांव की है. Police ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की तैयारी शुरू कर दी है.
Police के अनुसार, मृतका कस्तूरबा विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा थी. Monday सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान घर के समीप ही अज्ञात हमलावर ने उस पर गोलियां चला दीं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छात्रा के शरीर में तीन गोलियां लगीं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसकी आधिकारिक पुष्टि होगी. गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वैनी थाना Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
एफएसएल और डीआईओ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाए. Police ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. सदर-1 एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि Police इस घटना को बेहद जघन्य अपराध मानते हुए गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि छात्रा के परिजनों से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर एक संदिग्ध आरोपी की पहचान कर ली गई है.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसडीपीओ ने कहा कि घटना के कारणों को लेकर परिजनों ने कुछ अहम जानकारियां दी हैं. Police इन्हीं तथ्यों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने बताया कि गोली चलाने वालों की संख्या के संबंध में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है और यह अनुसंधान का विषय है. Police सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
उन्होंने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गोली लगने की संख्या और अन्य चिकित्सकी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी. Police का कहना है कि इस हत्याकांड के शीघ्र खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया जा रहा है और तकनीकी तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है.
–
एमएनपी/पीएम
Skip to content