
Lucknow, 26 जून . उत्तर प्रदेश की Lucknow Police ने Friday को साइबर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. महिगवां Police और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राम स्वरूप, अमित कुमार, सुभाष उर्फ सतीश उर्फ छोटू, पुत्तीलाल और राजू रावत के रूप में हुई है. Police ने तलाशी के दौरान इनके पास से 11 एंड्रॉयड फोन, तीन की-पैड मोबाइल, 8,358 रुपए नकद, बैंक कार्ड, आधार, पैन कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए हैं.
इसके अलावा Police ने आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल किए गए स्विफ्ट डिजायर कार और स्प्लेंडर बाइक भी जब्त किया है. यह आरोपी मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल चोरी कर यूपीआई के जरिए ठगी करते थे. पूछताछ में आरोपियों ने महिगवां और बीकेटी में करीब 8.19 लाख रुपए की ठगी कबूली है.
मामले को लेकर किरण यादव, एडीसीपी, क्राइम, Lucknow ने बताया कि Thursday को Lucknow Police क्राइम ब्रांच द्वारा मोबाइल चोरी, लूट और बैंक खातों से साइबर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है.
मामले की जांच में यह सामने आया है कि यह गिरोह मोबाइल चोरी और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद, फोन के सिम को निकालकर अपने डिवाइस में लगाकर बैंक खातों से पैसों की ठगी करते थे. Police ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिवत कार्रवाई करने में जुटी है.
बता दें कि साइबर फ्रॉड के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई का एक दूसरा मामला Thursday को Mumbai से सामने आया, जहां Mumbai साइबर Police ने फर्जी एप्लीकेशन पैकेज फाइल के जरिए मोबाइल हैक करके ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया. इस मामले में Police ने Jharkhand और दिल्ली से कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया.
–
डीके/एबीएम
Skip to content