
Lucknow, 16 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के इटावा में Police ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय लूट की बड़ी वारदात का खुलासा किया है. बकेवर Police ने चेकिंग के दौरान एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से Bhopal से लूटी गई स्विफ्ट कार, चाकू और मोबाइल बरामद हुआ है. हालांकि, आरोपी का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा. पूरे मामले में Police ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
वरिष्ठ Police अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर Police 15 अप्रैल की रात पूर्वी तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से आती दिखाई दी. Police टीम ने घेराबंदी कर कार को रोका और एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया.
Police पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि उसने अपने साथी सौरभ तोमर के साथ मिलकर Bhopal रेलवे स्टेशन से कार बुक की थी. रास्ते में दोनों ने बाथरूम का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और चालक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. इसके बाद कार लेकर भाग निकला. सीहोर जिले के दोराहा थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास चालक घायल हालत में गाड़ी से कूदकर जान बचाने में सफल रहा.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य रावत निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है. उसके कब्जे से एक चाकू, मोबाइल फोन और लूटी गई स्विफ्ट कार बरामद की गई है. इस मामले में थाना बकेवर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए Police टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
मामले को लेकर एएसपी ग्रामीण, इटावा, श्रीश चंद्र ने बताया कि Police ने एक अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान आदित्य रावत के रूप में हुई है, जो बीते Wednesday की रात अपने एक और साथी के साथ स्विफ्ट कार से जा रहा था. इसी बीच Police के द्वारा चेकिंग के दौरान उसने कार को आगे बढ़ा दिया. ऐसे में Police ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. हालांकि, इसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी.
–
डीके/एबीएम
Skip to content