दिल्ली लक्ष्मी योजना के विरोध पर भाजपा का बड़ा कदम, ‘आप’ के 22 विधायकों के घरों के बाहर होगा प्रदर्शन

New Delhi, 9 अगस्त . दिल्ली भाजपा ने Monday को आम आदमी पार्टी (आप) के 22 विधायकों के घरों के बाहर एक साथ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. भाजपा का कहना है कि ये प्रदर्शन दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों द्वारा दिल्ली लक्ष्मी योजना का विरोध किए जाने के खिलाफ किए जाएंगे.

दिल्ली भाजपा के एक नेता ने Sunday को बताया कि पार्टी के महासचिव एमएल गिहारा सुबह 8 बजे होने वाले इन सभी प्रदर्शनों का समन्वय करेंगे. प्रदर्शन एक साथ 22 आप विधायकों के आवासों के बाहर किए जाएंगे.

इस बीच दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आप नेताओं अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा कि वे Political निराशा के संकेत दे रहे हैं और केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं.

कपूर ने कहा कि Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा Government द्वारा दिल्ली में कराए जा रहे विकास कार्यों और महिलाओं व बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से आप की Political स्थिति कमजोर हुई है.

उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की संभावित हार को लेकर सर्वे सामने आने के बाद से अरविंद केजरीवाल की पूरी टीम बेबुनियाद आरोप लगाने और फिर उनसे बचने की राजनीति कर रही है.

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि आप नेताओं की Political भाषा पूरी तरह से मर्यादा खो चुकी है.

कपूर ने कहा कि दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि आप दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली Government पर झूठे और निराधार आरोप लगाने की कोशिश की.

सिरसा ने कहा कि दिल्ली की जनता अब आप नेताओं पर भरोसा नहीं करती है. उन्होंने कहा, ”दिल्ली Government में कोई घोटाला नहीं हुआ है. मैं सौरभ भारद्वाज और संजीव झा को कड़ी चेतावनी देता हूं कि वे झूठ और धोखे की राजनीति बंद करें और माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें.”

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केजरीवाल और भारद्वाज समेत सभी आप नेताओं के लिए बेहतर होगा कि वे भाजपा और दिल्ली Government से माफी मांगें, अन्यथा दिल्ली, पंजाब और देश की जनता उन्हें Political रूप से जवाब देगी.

बता दें कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की महिलाओं ने इस योजना में सबसे अधिक रुचि दिखाई है.

एएमटी/पीएम