
Bhopal , 19 अगस्त . भारतीय जनता पार्टी की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि social media इन्फ्लुएंसर की समाज निर्माण में बड़ी भूमिका है.
राजधानी Bhopal में ‘social media डायलॉग कॉफी विथ स्टेट प्रेसिटेंड’ कार्यक्रम में social media इन्फ्लुएंसर्स से संवाद करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि विकसित India के संकल्प को साकार करने में social media की भूमिका महत्वपूर्ण है. Prime Minister Narendra Modi ने वर्ष 2047 तक India को विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, वह केवल Government का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है.
इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के हर वर्ग, हर युवा और हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है. उन्होंने आगे कहा कि social media लोगों की राय बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. social media अब केवल मनोरंजन या सूचना के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह समाज के विचार, व्यवहार और दिशा को प्रभावित करने वाला एक सशक्त माध्यम बन चुका है. युवा social media को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं. ऐसे में आप सभी social media इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि विकसित India के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जनभागीदारी का व्यापक आंदोलन बनाने में social media की भूमिका अत्यंत प्रभावशाली है. युवा social media का उपयोग विकसित India के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में करें. आज एक पोस्ट, एक वीडियो, एक रील या एक सकारात्मक विचार कुछ ही समय में लाखों लोगों तक पहुंच सकता है. इसलिए social media के जरिए आप सभी लोगों की जितनी पहुंच है, देश को विकसित बनाने में आपकी भागीदारी भी उतनी ही बड़ी हो जाती है.
उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि social media के माध्यम से सकारात्मकता, राष्ट्र निर्माण, नवाचार, युवा शक्ति, आत्मनिर्भरता और विकास की सोच को आगे बढ़ाया जाए. देश की उपलब्धियों, युवाओं की सफलता, स्टार्ट-अप, तकनीक, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि हमें social media को समाज को जागरूक करने, जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाने का माध्यम बनाना है. हमारी हर पोस्ट और हर संदेश में India के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई देनी चाहिए.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content