झारखंड: चतरा में एलएलबी छात्रा की हत्या में बड़ा खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

चतरा, 17 जुलाई . Jharkhand के चतरा जिले में एलएलबी छात्रा दिव्या कुमारी पासवान की हत्या के मामले का Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police के अनुसार, हत्या की साजिश उसके प्रेमी राहुल यादव ने रची थी, जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

26 जून को हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो स्थित एक बंद पत्थर खदान से एक युवती का शव बरामद हुआ था. बाद में उसकी पहचान बिहार के गया जिले की रहने वाली एलएलबी छात्रा दिव्या कुमारी पासवान के रूप में हुई. शुरुआती जांच में मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर प्रतीत हो रहा था. जांच के दौरान Police को पता चला कि दिव्या और राहुल यादव के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था.

आरोप है कि राहुल ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया, लेकिन बाद में विवाह से इनकार कर दिया. इसके बाद दिव्या ने शेरघाटी में राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके चलते वह जेल भी गया था. Police के अनुसार, दर्ज मुकदमे में अगले सप्ताह एससी-एसटी अदालत में दिव्या की महत्वपूर्ण गवाही प्रस्तावित थी.

जांच में सामने आया है कि राहुल केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था. जब इसमें सफलता नहीं मिली तो उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दिव्या की हत्या की साजिश रची. Police का कहना है कि 24 जून को राहुल ने दिव्या को मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद उसकी हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से चतरा के जजलो स्थित बंद पत्थर खदान में फेंक दिया गया.

मामले की जांच के दौरान एक वायरल ऑडियो और तकनीकी साक्ष्य अहम साबित हुए. ऑडियो में राहुल यादव दिव्या पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाता सुनाई दिया. तकनीकी विश्लेषण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर Police ने गया जिले से नेपाली गंझू नामक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से Police ने छात्रा का मोबाइल और कुछ नगदी बरामद की है. चतरा Police ने बताया कि मुख्य आरोपी राहुल यादव अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार और Jharkhand में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. Police का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एसएनसी/