
Mumbai , 23 जून . Maharashtra के पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ में ट्रेकिंग के दौरान कारोबारी परिवार के 24 वर्षीय युवक केतन अग्रवाल की मौत ने एक नया मोड़ ले लिया है. पहले इस घटना को हादसा माना गया था, लेकिन Police जांच में हत्या की आशंका सामने आई है. cctv फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी जांच के आधार पर Police ने इस घटना में हत्या का मामला दर्ज किया है.
Police अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) संदीप सिंह गिल ने कहा कि 18 जून को एक कपल, जिनकी इंगेजमेंट फरवरी में हुई थी, सिया गोयल और केतन अग्रवाल, लोहागढ़ किले में घूमने के लिए गए थे. वहां से तकरीबन 10:30 या 10:45 बजे के आसपास सिया गोयल ने फोन करके बताया कि केतन अग्रवाल फिसल के गिर गया और उसकी लोहगढ़ किले से नीचे गिरने से मृत्यु हो गई है.
उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही वहां के सिक्योरिटी गार्ड, Police, लड़की और मृतक के घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे और Police स्टेशन में उसी दिन केस दर्ज किया गया. मामला दाखिल करने के बाद आगे जो जांच की गई, उसमें कुछ ऐसी बातें हमारे सामने आईं, जिससे घटना को लेकर संशय पैदा हो गया.
मृतक के रिश्तेदारों और दोस्तों से हुई बातें एवं Police जांच में समझ आया कि इस तरह की घटना अचानक से होना बहुत ज्यादा संभावित नहीं है, खासकर उस लड़के के साथ जो अक्सर ट्रेकिंग करता था. Police ने बताया कि लड़के ने काफी ट्रेकिंग की थी. जांच के इन सभी पहलुओं के आधार पर मामले की संदिग्धता और बढ़ गई.
उन्होंने बताया कि इसके बाद हमें अपने कुछ गोपनीय सूत्र और मामले को लेकर की गई आगे की जांच में पता चला कि सिया गोयल का चेतन चौधरी नाम का एक दोस्त है. Police ने बताया कि सिया के परिवार का काम मार्केट यार्ड में है, उधर ही चेतन की भी दुकान है.
उन्होंने आगे बताया कि इन दोनों के बीच आपस में कुछ एक वर्ष के आसपास से पहचान थी. इन दोनों ने ही केतन अग्रवाल की हत्या को लेकर योजना बनाई थी और उसी के तहत इस घटना को अंजाम दिया. Police ने बताया कि लोहागढ़ किले पर इन्होंने केतन अग्रवाल को धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिरा और उसकी मृत्यु हो गई.
उन्होंने बताया कि इस केस हत्या का मुकदमा दर्ज कर सिया और चेतन को हिरासत में लिया गया. दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है. Police आगे की जांच कर रही है.
–
डीके/एबीएम
Skip to content