
Mumbai , 23 जून . Maharashtra Government ने Police विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस बदलाव के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अतिरिक्त Police महानिदेशक विश्वास नांगरे पाटिल को नागपुर शहर का नया Police आयुक्त नियुक्त किया गया है.
विश्वास नांगरे पाटिल Maharashtra Police के चर्चित अधिकारियों में शामिल हैं. उन्हें Mumbai और Maharashtra में सख्त Policeिंग के लिए जाना जाता है. उनके कार्यशैली के कारण उन्हें कई बार ‘सिंघम’ की छवि वाले अधिकारी के तौर पर भी पेश किया गया है. नागपुर जैसे महत्वपूर्ण शहर की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनकी भूमिका पर सभी की नजरें रहेंगी.
Government ने नागपुर के मौजूदा Police आयुक्त संजय वर्मा का तबादला Police आवास एवं कल्याण निगम के महानिदेशक पद पर कर दिया है. वहीं, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अर्चना त्यागी का भी तबादला किया गया है. महिला अधिकारियों में अपनी अलग पहचान रखने वाली अर्चना त्यागी को न्यायिक एवं तकनीकी Police महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह Police आवास एवं कल्याण निगम में महानिदेशक के पद पर कार्यरत थीं.
इसके अलावा दत्तात्रेय शिंदे को राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के राज्य अपराध अभिलेख विभाग में Police महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है. संजय शिन्त्रे को मीरा-भयंदर-वसई-विरार Police आयुक्त कार्यालय में अतिरिक्त Police आयुक्त नियुक्त किया गया है.
तबादलों की इस सूची में कई अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. प्रशांत मोहिते को छत्रपति संभाजीनगर शहर के Police उपायुक्त पद से हटाकर डायल-112, नवी Mumbai में Police उपायुक्त बनाया गया है. नीलेश रोहेन को हिंगोली के Police अधीक्षक पद से नांदेड़ का Police अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
अभिनाश कुमार, जो नांदेड़ के Police अधीक्षक थे, उन्हें पुणे शहर का Police उपायुक्त बनाया गया है. वहीं, श्रीमंत लाड को खामगांव, बुलढाणा के अतिरिक्त Police अधीक्षक पद से हटाकर हिंगोली का Police अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
रूपाली अंबुरे को डायल-112, नवी Mumbai से Maharashtra राज्य सुरक्षा निगम में Police अधीक्षक पद पर भेजा गया है. शशिकांत सातव का तबादला नागपुर शहर के Police उपायुक्त पद से छत्रपति संभाजीनगर शहर के Police उपायुक्त के रूप में किया गया है.
रमेश धूमल को अमरावती शहर के Police उपायुक्त पद से नागपुर शहर का Police उपायुक्त बनाया गया है. पीयूष जगताप को राज्य रिजर्व Police बल समूह संख्या-17, चंद्रपुर के कमांडर पद से खामगांव, बुलढाणा के अतिरिक्त Police अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है.
राज्य Government के इस बड़े फेरबदल को Police प्रशासन में नई जिम्मेदारियों और बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है. नए पदों पर नियुक्त अधिकारियों से कानून-व्यवस्था मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की उम्मीद की जा रही है.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content