
New Delhi, 3 जुलाई . दिल्ली Police की ओर से एक्सपायरी डेट में हेराफेरी और एक्सपायर हो चुके अंतरराष्ट्रीय खाद्य उत्पादों की रीपैकेजिंग में शामिल एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. Police के मुताबिक, 20 लाख रुपए से अधिक मूल्य की वस्तुएं बरामद की गई हैं.
दिल्ली Police ने एक बड़े संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो एक्सपायर्ड अंतरराष्ट्रीय ब्रांडेड खाद्य उत्पादों, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायर्ड डेट में हेरफेर और एक्सपायर्ड वस्तुओं को बाजार में वास्तविक उत्पादों के रूप में बेचने के लिए दोबारा पैकेजिंग करने में शामिल था.
Police के मुताबिक, एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद पूरे India और अंतरराष्ट्रीय बाजार में खुले और ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर बेचे जाने की प्रक्रिया में थे. जब्त की गई कई वस्तुओं में पैक किए गए भोजन, पेय पदार्थ और उपभोग्य वस्तुएं शामिल थीं.
Police के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है. इस अभियान का प्रारंभिक उद्देश्य इनपुट के आधार पर बाल श्रम बचाव मिशन था. Police जांच के दौरान कोई भी नाबालिग या बाल मजदूर काम करते नहीं पाए गए. हालांकि, पूछताछ और तलाशी से बाजारों में बिक्री के लिए खाद्य उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग और समाप्ति तिथियों में बदलाव करके उनकी बिक्री में शामिल एक संगठित रैकेट का पता चला.
Police के अनुसार, आरोपी अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लगभग एक्सपायर्ड हो चुके खाद्य उत्पादों को बहुत सस्ते दामों पर खरीदते थे और समाप्ति तिथियों और पोषण मूल्य स्टिकर को बदलने के बाद, उन्हें वास्तविक उत्पादों के रूप में निर्यात करते थे. थम्स अप, फैंटा, बोर्नविटा, हॉर्लिक्स, घी, मैगी नूडल्स, 2-लीटर कोल्ड ड्रिंक पैक, कोल्ड ड्रिंक के डिब्बे और पेपर बोट को बरामद किया है.
जांच से पता चला कि उपरोक्त कंपनी वेस्टेन कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के रूप में पंजीकृत है. कंपनी के मालिक की पहचान दर्शन सिंह सचदेवा के रूप में की गई है. जांच से पता चला कि कंपनी के मालिक और अन्य आरोपी बेहद कम कीमतों पर एक्सपायर हो चुके अंतरराष्ट्रीय खाद्य उत्पाद खरीदते थे. अधिकांश उत्पाद पहले ही समाप्त हो चुके थे. आरोपियों की ओर से मैन्युफैक्चरिंग और समाप्ति तिथियों को बदलकर, लेबल और उत्पाद जानकारी को बदलकर, नकली बारकोड, बैच नंबर और एमआरपी चिपकाकर और उत्पादों को ताजा दिखने वाले रैपर में दोबारा पैक करके अवैध रूप से फिर से तैयार किया जाता था.
रैकेट में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. Police ने दर्शन सिंह सचदेवा, नितेश भारद्वाज, नरेंद्र कुमार, कपिल, लकी ओझा, प्रेम यादव और पवन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है.
–
एसडी/एएस
Skip to content