बिहार: बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी रवीश मुठभेड़ में घायल

Patna, 16 जुलाई . बंटी यादव हत्याकांड मामले में Patna Police की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. Patna के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र मरीन ड्राइव स्थित गंगा किनारे कच्ची सड़क के पास रवीश कुमार Police के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया है. उसके दाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है. आरोपी को अस्पताल भेजा गया है.

एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पत्रकारों से बताया, “अपहरण मामले के मुख्य आरोपी रविश की Police को तलाश थी. हमें जानकारी मिली थी कि वह पैसे लेकर नेपाल भागने की योजना बना रहा था. हमें यह भी पता चला कि उसने नाव से नदी पार की थी, इसलिए नदी के अलग-अलग घाटों पर चेकिंग चल रही थी. जब वह इस जगह पर पहुंचा, तो उसका सामना Police से हो गया. जब Police ने उसे रुकने के लिए कहा, तो उसने गोली चला दी.

एसएसपी ने बताया कि आरोपी की फायरिंग से Police की गाड़ी में गोली लगी है. Police की ओर से जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. घायल अवस्था में उसको तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. अभी वह खतरे से बाहर है. अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उससे पूछताछ होगी, फिर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इन लोगों की आपस में वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी. शराब के मामले में रवीश पहले भी जेल जा चुका है.

एसएसपी ने बताया कि इसी क्रम में इन दोनों के बीच में समस्याएं चल रही थीं, जो हिंसक रूप ले लिया. उन्होंने बताया कि बंटी यादव हत्याकांड में चार लोग और सम्मिलित हैं, जिस पर कार्रवाई जारी है. उन लोगों की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Patna के न्यू करबिगहिया निवासी बंटी यादव की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड को लेकर Police की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए, जिसके बाद अपहरण के दौरान कथित लापरवाही बरतने के आरोप में चार Policeकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था.

एसडी/