
ईटानगर, 28 मई . अरुणाचल प्रदेश Police ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अहम सफलता हासिल की है. यह जानकारी राज्य Police ने अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की.
लोंगडिंग जिले की तिस्सा Police स्टेशन की टीम ने एक विशेष छापेमारी अभियान के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और नकदी बरामद की है. Police के अनुसार, कार्रवाई के दौरान लगभग 52 ग्राम संदिग्ध हेरोइन, 460 ग्राम अफीम और 5.93 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं. यह कार्रवाई इलाके में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताई जा रही है.
इस छापेमारी के दौरान Police ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त और वितरण से जुड़े हो सकते हैं. हालांकि, Police अधिकारियों ने कहा है कि पूरे नेटवर्क की जांच अभी जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं.
Police अधिकारियों के मुताबिक, बरामद किए गए नशीले पदार्थों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि उनकी प्रकृति और गुणवत्ता की पुष्टि की जा सके. साथ ही जब्त की गई नकदी के स्रोत की भी जांच की जा रही है.
स्थानीय प्रशासन ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. Police ने जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और समाज को नशे के खतरे से बचाया जा सके.
–
एसएचके/एबीएम
Skip to content