भदोही में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 50 लाख से ज्यादा की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार

Lucknow, 7 अगस्त . उत्तर प्रदेश की भदोही Police ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 50 लाख से ज्यादा की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

भदोही Police ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपए से अधिक की ऑनलाइन ठगी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. Police अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए गए ‘साइबर वज्र अभियान’ के तहत थाना भदोही और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.

जांच में इनके नाम पर संचालित पांच म्यूल बैंक खातों से विभिन्न राज्यों की 18 एनसीआरपी शिकायतें जुड़ी मिलीं जबकि कर्नाटक और Madhya Pradesh में भी इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं. Police के अनुसार, आरोपी व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए फर्जी निवेश, शेयर मार्केट और टास्क आधारित कमाई का झांसा देकर लोगों को एपीके फाइल, फर्जी लिंक और क्यूआर कोड भेजते थे.

ठगी की रकम पहले म्यूल खातों में मंगाई जाती, फिर एटीएम, यूपीआई और अन्य बैंकिंग माध्यमों से निकालकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी. गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद इरफान, अमन, गुफरान, समीर अंसारी और सैदान अंसारी शामिल हैं. Police ने सभी को न्यायालय भेज दिया है, जबकि इस गिरोह से जुड़े तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.

मामले को लेकर Police अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि ‘साइबर वज्र अभियान’ के जरिए साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी के अंतर्गत Friday को भदोही जनपद के रहने वाले 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. Police की पूछताछ में इन अपराधियों के अन्य लिंक का भी पता चला है, जिनको ये म्यूल अकाउंट्स साइबर फ्रॉड करने के लिए देते थे.

उन्होंने बताया कि इस मामले से संबंधित अन्य तीन वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इसी के साथ उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि वे इस प्रकार के साइबर फ्रॉड में न फंसे. वहीं, Police की ओर से मामले से संबंधित आगे की जांच और कार्रवाई जारी है.

डीके/पीएम