
Mumbai , 8 जुलाई . कोंकण क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेल मंत्रालय ने सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी रोड रेलवे स्टेशन पर तीन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर जानकारी दी.
रेल मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, Chief Minister फडणवीस के 25 मार्च 2026 के अनुरोध पर विचार करते हुए जनसुविधा के लिए सावंतवाड़ी रोड रेलवे स्टेशन पर तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को स्वीकृति प्रदान की गई है.
जिन ट्रेनों को सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर ठहराव की मंजूरी मिली है, उनमें: गाड़ी संख्या 12133/12134 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–मंगलुरु एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12431/12432 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12201/12202 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (कोच्चुवेली) गरीब रथ एक्सप्रेस शामिल हैं.
इस घोषणा के बाद Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि उनके अनुरोध पर सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी रोड रेलवे स्टेशन पर तीन नई ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी गई है, जिससे कोंकण क्षेत्र को बड़ी सुविधा मिलेगी.
Chief Minister ने कहा कि यह फैसला कोंकण की रेल संपर्क व्यवस्था को मजबूत करेगा. साथ ही यात्रियों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी और क्षेत्र में पर्यटन तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.
फडणवीस ने Prime Minister मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि Maharashtra को लगातार मिल रहे सहयोग के लिए वह उनका हृदय से धन्यवाद करते हैं.
Government का मानना है कि इन ट्रेनों के ठहराव से सिंधुदुर्ग और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर रेल सुविधाएं मिलेंगी, जिससे कोंकण क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.
बता दें कि सीएम फडणवीस ने रेल मंत्री को 25 मार्च को पत्र लिखकर सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी रोड रेलवे स्टेशन पर तीन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी. अब रेल मंत्री ने जानकारी दी है कि इस स्टेशन पर तीन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी गई है.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content