
Patna, 4 जून . बिहार में सरकारी आवास को लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच बिहार के Chief Minister आवास को लेकर Government ने बड़ा फैसला लेते हुए एक अणे मार्ग से 5 देशरत्न मार्ग आवास को नहीं जोड़ने का निर्णय लिया है.
भवन निर्माण विभाग ने 5 देशरत्न मार्ग को Chief Minister आवास के साथ जोड़ने की पुरानी अधिसूचना को निरस्त कर दिया है. भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि Chief Minister के आवास के रूप में कर्णांकित आवास संख्या 1, अणे मार्ग (लोक सेवक आवास) के मरम्मत कार्य होने के कारण आवास संख्या 5, देशरत्न मार्ग, Patna को अस्थायी रूप से 1 अणे मार्ग के विस्तारित अंश के रूप में चिन्हित किया गया था.
वर्तमान में लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग के मरम्मत के बाद उपलब्ध है, इसलिए अब 5 देशरत्न मार्ग आवास का अस्थाई आवंटन रद्द किया जा रहा है. बता दें कि सम्राट चौधरी Chief Minister बनने से पहले उपChief Minister के तौर पर 5 देशरत्न मार्ग आवास में ही रहते थे.
बता दें कि विपक्ष इसे लेकर Government पर हमलावर थी. दरअसल, बिहार में सरकारी आवास आवंटन को लेकर सियासत गरम है. पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी के आवास को खाली करने का आदेश दिया गया है. राबड़ी देवी ने आवास खाली करने से इनकार कर दिया है.
इसके बाद राजद नेताओं ने Government के Chief Minister आवास में एक और आवास जोड़ने के निर्णय पर विरोध जताया था. राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि देश के सबसे गरीब राज्य के Chief Minister का बंगला India का सबसे आलीशान, भव्य और सात सितारा बंगले जैसा है. सम्राट चौधरी का बंगला Prime Minister के बंगले से भी बड़ा है.
Chief Minister ने पूर्व में उपChief Minister के नाम कर्णांकित 5, देशरत्न मार्ग को भी Chief Minister निवास में मिला लिया है. सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली में बिहार निवास और बिहार भवन के बजाय टाइप-8 बंगला भी लिया है. उन्होंने अपना निवास लगभग 15 एकड़ से भी अधिक में कर लिया है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content