
करनाल, 18 जुलाई . Haryana को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से Chief Minister नायब सिंह सैनी ने Saturday को करनाल स्थित Haryana Police अकादमी, मधुबन में राज्यभर के करीब 600 थाना प्रभारियों (एसएचओ) के साथ एक विशेष कार्यशाला और समीक्षा बैठक की.
इस बैठक में Haryana के Police महानिदेशक (डीजीपी) सहित Police विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में Chief Minister ने Police अधिकारियों को नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामाजिक स्तर पर भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए.
Chief Minister ने कहा कि ‘Haryana उदय’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना भी है. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों की पहचान करें, जो नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री में शामिल हैं और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें.
सीएम सैनी ने कहा कि Police अधिकारियों को स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नियमित रूप से जाकर विद्यार्थियों से संवाद करना चाहिए. इससे युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सकेगा और यदि कोई छात्र इस समस्या से जूझ रहा है तो उसे समय रहते नशा मुक्ति कार्यक्रमों से जोड़ा जा सकेगा. उन्होंने बताया कि राज्य Government प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाने और उनकी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भी तेजी से काम कर रही है.
Chief Minister ने कहा कि Government पहले भी सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में मैराथन, साइक्लोथॉन और जनजागरूकता अभियान चला चुकी है, ताकि युवाओं को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जा सके.
उन्होंने Prime Minister मोदी के उस आह्वान का भी उल्लेख किया, जिसमें India को खेलों का वैश्विक केंद्र बनाने और युवाओं को ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने की बात कही गई थी. Chief Minister ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है.
गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर Chief Minister ने Haryana Police की सराहना करते हुए कहा कि विदेशों में छिपे अपराधियों को India लाकर जेल भेजने में Police ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि Police को युवाओं के साथ मित्रवत व्यवहार अपनाना चाहिए, ताकि वे अपराध और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें.
Chief Minister ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों और मित्र मंडली पर नियमित नजर रखें. उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और Police के संयुक्त प्रयासों से ही Haryana को नशा मुक्त और सुरक्षित राज्य बनाया जा सकता है.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content