सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस का बड़ा अभियान, एक ही रात में 347 लोगों पर कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा, 20 जून . गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 347 व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की है.

Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाना और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करना है. Police अधिकारियों के अनुसार, 19 जून 2026 को कमिश्नरेट Police द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान सेंट्रल नोएडा जोन और ग्रेटर नोएडा जोन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 292 के अंतर्गत कार्रवाई की गई. डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सेंट्रल नोएडा जोन Police ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पार्कों, सड़कों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शराब पीते हुए पाए गए कुल 232 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

Police ने सभी के खिलाफ धारा 292 बीएनएस के तहत चालान करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी भी दी. वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा जोन Police ने भी विशेष अभियान चलाकर 115 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की. Police टीमों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जांच अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की.

Police अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सामाजिक माहौल भी प्रभावित होता है और कई बार विवाद तथा अपराध की घटनाएं भी जन्म लेती हैं. इसी को देखते हुए कमिश्नरेट Police लगातार ऐसे अभियानों का संचालन कर रही है.

गौतमबुद्धनगर Police ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. Police ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

पीकेटी/एएस