बेंगलुरु में प्रधानमंत्री के रूट पर विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में बड़ा एक्शन, छह पुलिसकर्मी निलंबित

Bengaluru, 24 मई . Prime Minister Narendra Modi की 10 मई को Bengaluru यात्रा के दौरान विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. Bengaluru दक्षिण (रामनगर) के Police अधीक्षक के आदेश पर 6 Policeकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

इनमें एक Police सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई), एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और चार constable शामिल हैं. इन सभी पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है.

Police अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने तक सभी निलंबित Policeकर्मी सस्पेंड रहेंगे. यह मामला उस समय सामने आया था जब Prime Minister Narendra Modi Bengaluru दौरे पर थे.

10 मई को कनकपुरा रोड के पास जंगल क्षेत्र से सटी एक कच्ची सड़क से करीब 20 फीट दूर संदिग्ध सामग्री बरामद हुई थी. मौके से दो जिलेटिन स्टिक, छह अगरबत्तियां, माचिस, सेलोफेन टेप, बैटरी पैक, तार और सर्किट बोर्ड जैसी दिखाई देने वाली सामग्री मिली थी.

Prime Minister मोदी उस दिन ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ संस्था के 45 साल पूरे होने और उसके संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने Bengaluru पहुंचे थे. विस्फोटक सामग्री Prime Minister के कार्यक्रम स्थल के पास उनके पहुंचने से करीब डेढ़ घंटे पहले मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं.

इस मामले में कग्गलीपुरा Police ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 9बी के तहत First Information Report दर्ज की है. इन धाराओं के तहत जानमाल को नुकसान पहुंचाने के इरादे से विस्फोटक रखने या विस्फोट करने की कोशिश जैसे मामलों में कार्रवाई की जाती है.

हालांकि, अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही विस्फोटक सामग्री का स्रोत पता चल पाया है. जांच में मदद के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम भी दिल्ली से Bengaluru पहुंची थी.

डीकेपी