श्रीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 1.20 करोड़ की संपत्ति जब्त

श्रीनगर, 5 मई . जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 100 दिनों के विशेष अभियान ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ के तहत श्रीनगर Police ने एक बड़ी कार्रवाई की है. Police ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर की करीब 1.20 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है.

Police स्टेशन नौहट्टा की टीम ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत यह कार्रवाई की है. यह संपत्ति वर्ष 2019 के First Information Report नंबर 61/2019, जो एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत दर्ज है, में आरोपी के नाम पर पाई गई थी.

जब्त की गई संपत्ति में पूरी तरह से नवीनीकृत तीन मंजिला रिहायशी मकान, तीन शौचालयों सहित एक अलग एक मंजिला कंक्रीट किचन ब्लॉक तथा लगभग नौ मरला जमीन शामिल हैं. यह संपत्ति श्रीनगर के हवाल इलाके के शेख मोहल्ला, कनी देवर निवासी निसार अहमद शेख (पुत्र हबीबुल्लाह शेख) की बताई जा रही है.

Police की जांच में सामने आया है कि उक्त संपत्ति अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थी. इसी आधार पर इसे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अवैध रूप से अर्जित संपत्ति घोषित कर जब्त किया गया.

श्रीनगर Police ने इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अपनी सख्त नीति का हिस्सा बताते हुए कहा कि ड्रग तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ना बेहद जरूरी है. Police ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही, Police ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के दुरुपयोग और तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा कर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें.

इससे पहले अप्रैल में इसी अभियान के तहत श्रीनगर Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात तस्कर की लगभग 1.50 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली थी. जानकारी के अनुसार, श्रीनगर Police ने Police स्टेशन रैनावारी के माध्यम से यह कार्रवाई की थी. Police ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत आरोपी बिलाल अहमद पटू की 11 मरला जमीन पर बने एक मंजिला रिहायशी मकान को जब्त किया था. आरोपी बिलाल अहमद पटू एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में शामिल रहा है.

पीआईएम/एबीएम