
Mumbai , 25 जून . Mumbai साइबर Police ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी एप्लीकेशन पैकेज फाइल के जरिए मोबाइल हैक करके ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में Police ने Jharkhand और दिल्ली से कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Police के अनुसार, यह गिरोह लोगों को फर्जी संदेश भेजकर उन्हें एपीके फाइल इंस्टॉल करने के लिए प्रेरित करता था. जैसे ही यह फर्जी ऐप मोबाइल में इंस्टॉल होता था, आरोपी मोबाइल में मौजूद बैंकिंग जानकारी चुरा लेते थे और फिर ऑनलाइन ठगी को अंजाम देते थे. इसी तरीके से शिकायतकर्ता से 2,35,000 रुपए की धोखाधड़ी की गई.
इस मामले में साइबर Police थाना, पश्चिम विभाग, Mumbai में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.
तकनीकी जांच के आधार पर Police ने फर्जी एपीके बनाने, उसे फैलाने और लोगों को लिंक भेजकर फंसाने वाले आरोपियों की पहचान की. इसके बाद अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों में आरिफ अस्तुत अंसारी (Jharkhand, गिरिडीह), शेख बेलाल नौशाद (Jharkhand, गिरिडीह), मेहबूब नौशाद आलम (Jharkhand, गिरिडीह), साजिद मंसूर अली (New Delhi), मोहन कुशल महतो (Jharkhand, धनबाद), सुनील कुमार दशरथ सोरेन (Jharkhand, धनबाद) शामिल हैं.
Police ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप जब्त किया है. जांच में 911 फर्जी एपीके फाइलें और 83 अलग-अलग पैकेज नाम मिले हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप, बॉट्स और चैट रिकॉर्ड भी बरामद किए गए हैं.
Police को सर्वर लॉगिन क्रेडेंशियल्स और कई यूआरएल भी मिले हैं. जांच में सामने आया कि आरोपियों के सिस्टम से लगभग 1.24 करोड़ एसएमएस रिकॉर्ड और 8,609 मोबाइल नंबरों का डेटा मिला है. इनमें बैंक खाते, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, पिन और यूपीआई आईडी जैसी संवेदनशील जानकारियां भी शामिल हैं.
प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह गिरोह देशभर में 3,206 साइबर ठगी की घटनाओं में शामिल पाया गया है, जिसमें लगभग 43.25 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है. अकेले Maharashtra में 517 और Mumbai में 93 शिकायतें दर्ज हैं.
साइबर Police ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है. Police ने कहा है कि किसी भी अज्ञात नंबर या व्हाट्सएप से भेजी गई एपीके फाइल को इंस्टॉल न करें और न ही किसी अनजान जिप फाइल को खोलें.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content