महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर से 51 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

रायपुर, 26 जून . छत्तीसगढ़ की महासमुंद Police ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है. Police ने भुवनेश्वर से Kanpur जा रहे अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर पर कार्रवाई करते हुए 51 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख 50 हजार रुपए है.

इसके अतिरिक्त Police ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन सहित 5 लाख 10 हजार रुपए की कीमती संपत्ति जब्त की है. गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी है. महासमुंद Police को गांजा तस्कर को पकड़ने में यह सफलता सटीक सूचना एवं त्वरित कार्रवाई से मिली है, हालांकि Police को देखकर गांजा तस्कर ने भागने का प्रयास किया था.

दरअसल, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री, इंड-टू-इंड इन्वेस्टिगेशन और वित्तीय जांच पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने के लिए निर्देश प्राप्त हुआ था, जिसके परिपालन में जिले में Police के द्वारा लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है.

इसी दरमियान महासमुंद Police को सूचना मिली कि एक कार में Odisha की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रहा है. प्राप्त सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई. कुछ समय बाद एक मारुति सुजुकी कार आई, जिसे रोका गया, तभी ड्राइवर के साथ बैठा दूसरा व्यक्ति वाहन से उतरकर जंगल की ओर भाग निकला.

Police पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम आलोक कुमार चौहान (32 वर्ष) तथा फरार व्यक्ति का नाम संजीव कुमार बताया. आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि गाड़ी की बीच वाली सीट पर रखे तीन प्लास्टिक के बोरों में गांजा रखा हुआ था. उसने बताया कि वह इसे बेचने के लिए भुवनेश्वर से Kanpur ले जा रहा था.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलोक कुमार चौहान (32 वर्ष, साकिन नेगवा खिरिया थाना किशनी, जिला मैनपुरी, यूपी) के रूप में हुई है. फरार आरोपी संजीव कुमार (आर जेड 69 एच-हरिजन बस्ती वेस्टसागरपुर, दक्षिण पश्चिम दिल्ली) की तलाश जारी है.

Police द्वारा की गई जब्ती में 51 किलो गांजा (कीमत 25,50,000 रुपए), एक कार (कीमत 5,00,000 रुपए) और एक मोबाइल (कीमती 10,000 रुपए) शामिल हैं. इन सभी जब्त संपत्तियों की कीमत लगभग 30,60,000 रुपए है. वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

डीके/