जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार, 780 ग्राम हेरोइन बरामद

श्रीनगर, 23 जून . जम्मू Police के गांधी नगर थाना की Police ने Tuesday को तीन बड़े ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. इन तस्करों के पास से लगभग 780 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया.

जम्मू Police के ‘नशा मुक्त India अभियान’ के तहत ड्रग तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए, एसएसपी जम्मू की देखरेख में गांधी नगर Police स्टेशन ने पंजाब के ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया और लगभग 780 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद करके बड़ी सफलता हासिल की.

इस पूरे ऑपरेशन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान गगनदीप सिंह (निवासी गुलमोहर एवेन्यू, मजीठा रोड, अमृतसर), दमनजोत सिंह (निवासी कृष्णा नगर, जम्मू) और विवेक कुमार (निवासी कृष्णा नगर, जम्मू) के रूप में हुई है.

Police ने गिरफ्तार इन तीनों आरोपियों के विरुद्ध गांधी नगर Police स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज कर ली है. वहीं, मामले की आगे की जांच चल रही है.

जम्मू-कश्मीर में नशे और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Police की बड़ी कार्रवाई का एक दूसरा मामला 19 जून को सामने आया, जहां Police ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

जम्मू Police के गांधी नगर थाने की Police ने मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम हेरोइन जैसी प्रतिबंधित नशीली सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया. इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Police ने इस कार्रवाई में 260 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली सामग्री, दो पिस्तौल, दो देसी कट्टे, एक रिवॉल्वर और एक धारदार हथियार (किर्च) बरामद किया. वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुज्जर नगर निवासी आफताब भट, शास्त्री नगर निवासी चंचल सिंह और कठुआ के कृष्णा कॉलोनी निवासी अनूप सिंह जसरोतिया के रूप में हुई.

Police ने संबंधित धाराओं के तहत गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जम्मू Police ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करी के नेटवर्क और संगठित अपराध को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

डीके/एबीएम