
Bhopal , 30 मई . Madhya Pradesh के इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर बाजार Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 लाख रुपए कीमत की 11 क्विंटल भांग जब्त की.
इस मामले में Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. मामले को लेकर Police ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में भांग एक लोडिंग वाहन में भरकर अरविंदो क्षेत्र से इंदौर शहर में बिक्री के लिए लाई जा रही है.
सूचना के आधार पर सदर बाजार थाना Police ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में भांग भरी हुई मिली. Police ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया. जांच में वाहन से कुल 11 क्विंटल भांग बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपए बताई जा रही है.
Police ने मौके से हितेंद्र नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. Police अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं. यह पता लगाया जा रहा है कि भांग कहां से लाई गई थी और इसे शहर के किन इलाकों में खपाने की योजना थी. साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
सदर बाजार Police का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. Police अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
–
डीके/एबीएम
Skip to content