
इंदौर, 29 मई . Madhya Pradesh में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल सिंह राठौर उर्फ बाबा बताया जा रहा है. उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह काफी समय से फरार चल रहा था.
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह राठौर उर्फ बाबा देवास का रहने वाला है और इसका आपराधिक नेटवर्क कई शहरों तक फैला हुआ है.
Police अधिकारियों के मुताबिक, राहुल राठौर पर आरोप है कि वह गैंग के लिए रेकी करने का काम करता था और अपराध की योजना बनाने में भी शामिल रहता था. खरगोन जिले में हुई फायरिंग की घटना में भी इसकी भूमिका सामने आई है. Police का कहना है कि यह कई आपराधिक मामलों में वांछित था और लगातार इसकी तलाश की जा रही थी.
इंदौर के एडिशनल Police कमिश्नर आर. के. सिंह ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर की है. उन्होंने कहा कि Police को पहले से पकड़े गए कुछ आरोपियों से पूछताछ में इस व्यक्ति के बारे में अहम जानकारी मिली थी.
Police के अनुसार, इससे पहले पकड़े गए कुछ लोगों, जिनमें राजपाल और अन्य आरोपी शामिल हैं, उनसे पूछताछ के दौरान राहुल राठौर का नाम सामने आया था. इसके बाद Police ने नेटवर्क को खंगालना शुरू किया और धीरे-धीरे उसके ठिकानों का पता लगाया गया. काफी दिनों की निगरानी और सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी गैंग के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने और अपराध की प्लानिंग में मदद करता था. Police अब उससे पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
–
पीआईएम/डीएससी
Skip to content